बालिका विद्यालय में "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत वृक्षारोपण, छात्राओं ने संभाली पौधों की जिम्मेदारी सायला। प्रियंक दवे I राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सायला में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विज्ञान संकाय की छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने विभिन्न टीम बनाकर लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। *प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया* छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वृक्ष जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और इनकी देखभाल करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से पौधों को पानी देने व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। *इस अवसर पर यह रहे मौजूद* प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, कृष्णा नंद, रमेश कुमार, पीर सिंह राठौर, शारीरिक शिक्षक गोरी कश्यप सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व विज्ञान संकाय की समस्त छात्राएं भी उपस्थित रहे। *कृष्णा नंद ने कहा* इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक सहेजा जाएगा।

 बालिका विद्यालय में "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत वृक्षारोपण, छात्राओं ने संभाली


पौधों की जिम्मेदारी


सायला। प्रियंक दवे I राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सायला में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विज्ञान संकाय की छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने विभिन्न टीम बनाकर लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई।


*प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया*


छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वृक्ष जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और इनकी देखभाल करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से पौधों को पानी देने व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।




*इस अवसर पर यह रहे मौजूद*


प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, कृष्णा नंद, रमेश कुमार, पीर सिंह राठौर, शारीरिक शिक्षक गोरी कश्यप सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व विज्ञान संकाय की समस्त छात्राएं भी उपस्थित रहे।


*कृष्णा नंद ने कहा*


इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक सहेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post