तोड़मी ग्राम को नवसृजित पंचायत समिति भाद्राजून के वार्ड संख्या तीन में नही जोड़ने को लेकर कलेक्टर को सौप आपत्ति पत्र



( संजीव कुटल )

आहोर/जालोर


जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, आमसिह परिहार व रणछोड़राम चौधरी के साथ ग्राम तोड़मी के छत्तीस कॉम के प्रमुख लोगो ने आज जिला कलेक्टर जालोर को आपत्ति पत्र सौंपकर मांग की है कि ग्राम तोड़मी को नवसृजित पंचायत समिति भाद्राजून के वार्ड संख्या तीन में नहीं जोड़कर वार्ड संख्या पंद्रह में जोड़ा जाए, तर्क दिया कि ग्राम तोड़मी ग्राम पंचायत बांकली का गांव है और बांकली को पंचायत समिति के वार्ड पंद्रह में शामिल किया गया है इसलिए उसी बांकली पंचायत के गांव तोड़मी को ग्राम पंचायत के साथ रखा जाए । मांग रखी की पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 में प्रस्तावित गांव रामा व तोड़मी की जनसंख्या 4127 बनती हैं अगर तोड़मी की जनसंख्या 546 कम की जाए तो भी रामा की 3581 जनसंख्या शेष रहती हैं जो इसी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 की प्रस्तावित जनसंख्या 3420 से ज़्यादा है यानी रामा गांव अकेला वार्ड संख्या 3 में रहता है तो भी वार्ड संख्या 8 से जनसंख्या ज़्यादा रहती हैं तीसरा कारण वर्तमान में वार्ड संख्या 15 की जनसंख्या मात्र 4837 है अगर गांव तोड़मी की जनसंख्या जोड़ी जाए तो कुल जनसंख्या 5383 हज़ार ही बनती है जो इसी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1, 2, 5, 7, 9 व 14 से कम बनती हैं तर्क दिया कि ग्राम तोड़मी रामा से क़रीब पंद्रह किलोमीटर दूर है जाने के लिए कच्चा रास्ता है जो बारिश में बंद हो जाता है और ग्राम रातानाडा होकर जाना पड़ता है वारिस में रास्ता बंद होने पर ग्राम गोविन्दला या घाना होकर जाना पड़ता हैं जिसकी दूरी 29-25 किलोमीटर बनती है। 

उपरोक्त उचित कारणों के साथ आपत्ति पत्र पेश कर माँग की गई हैं कि ग्राम तोड़मी को पंचायत समिति भाद्राजून के वार्ड संख्या 3 से हटाकर वार्ड संख्या 15 में सम्मिलित किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post