राधा कृष्ण राजेश्वर गौशाला सायला में वार्षिक बैठक, गेट निर्माण का प्रस्ताव पारित

 राधा कृष्ण राजेश्वर गौशाला सायला में वार्षिक बैठक, गेट निर्माण का प्रस्ताव पारित



सायला। प्रियंक दवे I राधा कृष्ण राजेश्वर गौशाला सायला में रविवार को वार्षिक मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में समिति पदाधिकारियों, चौधरी समाज के प्रतिनिधियों और गौसेवकों की उपस्थिति रही।


इस दौरान पिछले एक वर्ष का आय-व्यय का पूरा हिसाब - किताब प्रस्तुत किया गया तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में गौशाला के मुख्य द्वार (गेट) के निर्माण का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।



अध्यक्ष सोनाराम बताया कि गेट निर्माण से गौशाला की पहचान और भव्यता बढ़ेगी। साथ ही गौशाला के रख-रखाव व गोसेवा कार्यों को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए समाज से सहयोग की अपील की गई।


बैठक में वार्षिक खर्च, आय के स्रोत और आने वाले समय में गौशाला के विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post