राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर 24 को मंडार में

 महेंद्र कुमार धर्मानी सिरोही 



राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर 24 को मंडार में 





 रेवदर सिरोही। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पुर्व मुख्य प्रशासनिक राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रुप में संस्थान मनाने जा रहा है। इस वर्ष भारत भर के सभी सेवा केंद्र के द्वारा मानवता के प्रति एक क़दम रक्तदान कर एक लाख युनिट रक्तदान करने का भव्य अभियान हो रहा है। जिसका उद्घाटन दिल्ली के गुरुग्राम स्थित मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा किया गया।  मंडार में ब्रह्माकुमारी राजयोग केन्द्र आराधना भवन में आयोजित होगा रक्तदान शिविर रविवार सुबह नौ बजे से सायं तीन बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर बनास ब्लड बैंक पालनपुर के सहयोग से होने जा रहा है । सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदाताओं से विशेष अपील कर सहयोग करने की कामना की जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post