*विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मोरू-उम्मेदपुर में भेड़ों में फैली महामारी पर किया त्वरित निरीक्षण, टीकाकरण करवाया*

 *विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मोरू-उम्मेदपुर में भेड़ों में फैली महामारी पर किया त्वरित निरीक्षण, टीकाकरण करवाया*




आहोर।




आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोरू-उम्मेदपुर में भेड़ों में फैल रही संक्रामक बीमारी (महामारी) की जानकारी मिलते ही तुरंत संज्ञान लेते हुए पशु चिकित्सा विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक राजपुरोहित ने प्रभावित क्षेत्र में भेड़ों के एंटीवायरल दवाइयों से टीकाकरण कार्य का शुभारंभ करवाया तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पशुपालकों के मवेशियों का शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।



इस दौरान विधायक ने प्रभावित पशुपालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पशुपालकों के साथ खड़ी है तथा बीमारी की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाए ताकि बीमारी का फैलाव रोका जा सके।



इस मौके पर जिला महामंत्री  बंशीलाल  सुथार सहित अनेक पशुपालक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक राजपुरोहित की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के पशुपालकों में राहत की भावना देखी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post