वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद को दी श्रद्धांजलि
- आकस्मिक निधन पर अभिभाषक संघ ने जताया शोक, घर जाकर सांत्वना पत्र भी सौंपा
जालौर। अभिभाषक संघ जालौर की ओर से शुक्रवार को अभिभाषक भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता शहजाद अली सैयद के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सचिव विक्रम सिंह सियाणा ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर सैय्यद को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष खसाराम परिहार ने कहा कि शहजाद अली जी का निधन अभिभाषक संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
संचालन एडवोकेट अश्विन राजपुरोहित ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक कुमार माली, सचिव विक्रमसिंह सियाणा, कोषाध्यक्ष मनमोहन राठौड़, सह कोषाध्यक्ष महेश कुमार रजक, वरिष्ठ अधिवक्ता शम्भूदान आशिया, सिकंदर अली सैय्यद, चेनाराम चौधरी, ईश्वरदान चारण, गोकुलराम परिहार, मुमताज़ अली सैय्यद, रमेश सोलंकी, देवेंद्र सिंह राठौड़, इंद्र मेघवाल, रियाज खान, रामसिंह चम्पावत, पदमसिंह भाटी, प्रवीण कुमार चौहान, भंवर मेघवाल, प्रवीण कुमार घांची, उत्तम कुमार गेहलोत, अजय कुमार ओझा, प्रकाश खत्री, तरुण सिद्धावत, रणजीतसिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा के बाद अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा उनके पुत्र इमरान अली को सांत्वना पत्र देकर शोक व्यक्त किया।
