( महेंद्र कुमार धर्मानी सिरोही)
रेवदर तहसील के जूजापूरा गाँव की स्कूल की जर्जर हालात को देखकर ग्रामीणों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन,157 अध्यनरत बच्चो की जान जोखिम में
ये मासूम बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर कैसे पढ़ाई करे
जर्जर भवन में गांव वाले ने मिलकर तिरपाल की व्यवस्था की थी लेकिन बारिश और तेज हवा के चलते, बच्चे उसमें भी बैठ नहीं पा रहे है । थोड़ी बारिश होने पर स्कूल की छुट्टी कर दी जाती है ऐसे में बच्चे पढ़ेंगे कैसे ?? बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है ।
समस्त ग्राम वासी जुजापुरा ने श्रीमान उप जिला कलेक्टर महोदय कार्यालय रेवदर को सौंपा ज्ञापन
राजकीय उच्च प्राथ. विधालय के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए। समस्त गांव वाले प्रशासन से विनम्र निवेदन किया कि जल्दी से जल्दी स्कूल निर्माण करवाया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत मेघवाल रेवदर सामाजिक मुकेश परमार, सिवा राम कोली, पोपट कोली, लवजी राम कोली,शांति लाल, मथुरा राम , मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, तलशा राम , दिनेश कुमार, तगाराम, दिलीप कोली, कांति लाल कोली,दसरथ कुमार, चन्नी लाल, वीसा राम कोली, श्रवण कुमार अन्य गांव के लोग मौजूद रहे ।

