No title

 





*केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने जल संरक्षण कार्यों का किया अवलोकन, कृषक समूह से की वार्ता*

जालोर 25 नवंबर। जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 की केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक रंजिता रश्मि ने मंगलवार को जालोर जिले की ग्राम पंचायत नारणावास, भैंसवाड़ा व गुडा बालोतान में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.1 के अंतर्गत रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, भू-जल स्तर बढ़ाने हेतु जल अपवर्तन कार्य, चारागाह विकास कार्य व पौधरोपण कार्यों का अवलोकन किया। 

इस दौरान उन्होंने कृषक समूह से बातचीत करते हुए उनसे फीडबैक लिया तथा विभागीय अधिकारियो से मानसून पश्चात जल संरक्षण कार्यों एवं वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन में हुई अच्छी वर्षा उपरांत भूमिगत जल का स्तर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के किसानों व आमजन को पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। 

इस दौरान केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार बालेसा सहित अधिकारी-कार्मिक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post