संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत : अमीना बानो
पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाएं : संतोष कंवर
जालोर (संजीव कुटल)
शहर के राजीव गांधी भवन में सोमवार को जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष कंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। वहीं जिला प्रभारी अमीना बानो, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिता परिहार, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, प्रदेश कांग्रेस सचिव कामिनी शर्मा तथा कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल सहित पदाधिकारी अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अमीना बानो ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय रूप से काम करने और आगामी पंचायतराज चुनाव की तैयारियों में पूरी तत्परता से जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव अनिता परिहार ने कहा कि समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाएं देश को आगे ले जाने की ताकत और हिम्मत रखती हैं। जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी हित में एकजुट रहकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों तथा मौजूदा हालात में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग ने जिलेभर में अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ने, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, मतदाता संपर्क अभियान तेज करने करने का लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाएं : संतोष कंवर
अंत में जिलाध्यक्ष संतोष कंवर ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश सचिव गीताश्री प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा, पूर्व पार्षद जुबेदा बानो सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

