दिल्ली में होने वाली महारैली को लेकर हुई बैठक
जालोर। आहोर मुख्यालय पर दिल्ली में 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी को लेकर बैठक विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी के नेतृत्व में तथा जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मेघवाल ने कहा कि सभी मिलजुल एकता का परिचय देना है। भाजपा वोट चोरी कर सत्ता को प्राप्त कर रही है। विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट चोरी करना आमजन के साथ धोखा है। भाजपा लगातार वोट चोरी कर लोगों के साथ गलत कर रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी सवाराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष आहोर गजेन्द्र सिंह डोडीयाली, ब्लॉक अध्यक्ष भाद्राजून गलबाराम मीणा, वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बस्तीमल, नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्रसिंह, हस्तीमल सुथार, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी, सेवादल से पोलाराम मेघवाल, मिलापचंद जैन, युवा कांग्रेस ईश्वर सोलंकी, इंन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
