*विकास रथ यात्रा से गांव-गांव पहुंचा सरकार का जनकल्याण संदेश।* *विधायक राजपुरोहित ने रथ यात्रा के साथ विभिन्न गांवों में जनसुनवाई की।*


 *विकास रथ यात्रा से गांव-गांव पहुंचा सरकार का जनकल्याण संदेश।*



*विधायक राजपुरोहित ने रथ यात्रा के साथ विभिन्न गांवों में जनसुनवाई की।*



आहोर, जालौर।



आहोर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास रथ यात्रा का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास रथ गांव बाला, सुगालिया जोधा, बावड़ी, नोसरा, निम्बला एवं भाद्राजून में पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक विकास रथ का स्वागत किया।

आहोर विधायक  छगनसिंह राजपुरोहित स्वयं विकास रथ के साथ इन गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। विधायक राजपुरोहित ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, सड़क, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं से ग्रामीण अंचलों में जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष  किशोरसिंह अजीतपुरा, अमरसिंह तोड़मी, रथ यात्रा प्रभारी भंवरपूरी,  छगनलाल प्रजापत, दिनेशसिंह राठौड़, शैतानसिंह, नगाराम, समर्थसिंह, चम्पाभारती सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे और उन्होंने सरकार की योजनाओं पर अपने अनुभव साझा किए। विकास रथ यात्रा ने गांव-गांव में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post