सिलावट समाज का द्धितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित, 28 प्रतिभाओ का हुआ सम्मान
जालोर,21 दिसम्बर (साबिर सागर)
। सिलावट समाज सभा भवन सेवा समिति एवं रहमतुल्लाह खा ग़जदर परिवार जालौर की ओर से रविवार को चामुंडा गार्डन जालोर मे द्धितीय सम्मान समारोह का आयोजन किया । समारोह मे 28 प्रतिभाओ सहित समाज के नर्सिंग कर्मी व पत्रकारो का भी सम्मान किया गया।
आयोजक हबीब रहमान व रहमान खान ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र मे समाज को आगे लाने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिससे समाज की प्रतिभाओं का हौसला बढने के साथ अधिकाधिक शिक्षित होने का मौका मिलेगा। समारोह मे अतिथि के रूप मे समाज के वयोवृद्ध भूरे खा, सेवानिवृत्त तहसीलदार लियाकत अली, सेवानिवृत्ति व्याख्याता आबाद अली, पीएचईडी से सेवानिवृत बगदाद खान शमशेर खान, शाकिर अली , जलाल खान, रमजान खान मौजूद थे। समारोह का आगाज मौलाना गुलाम अली व मौलाना सलीम मुस्तफाई द्वारा तिलावत ए कुरान के साथ किया गया। समारोह मे सेवानिवृत शिक्षक शाकिर अली ने कहा कि इल्म ही इंसान की सच्ची ताकत है । इसलिए उन्होंने समाज के बच्चों को अधिक अधिक शिक्षित होकर आगे बढ़ाने की बात कही। वही सेवानिवृत्ति व्याख्याता आबाद अली ने कहा कि केवल मात्र स्कूली शिक्षा में अंक हासिल करना कामयाबी नहीं है। उन्होंने बच्चों को नसीहत दी की जिस तरह से मेहनत करके तुमने स्कूली शिक्षा में अंक हासिल किए हैं। इस तरह प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मेहनत करें। ताकि आप अपने मुकाम पर पहुंच सके । उन्होंने समाज के बच्चों को शिक्षित होकर समाज का नाम रोशन करने की बात कही। सिलावट समाज द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवी परीक्षा मे उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले फराह खान पुत्री तालिब हुसैन, फरहान अख्तर पुत्र मो.रफीक, तरन्नुम निशा पुत्री सलीम खां पाली, मेहराज खान पुत्र मजीद खान, गुलफाम अली पुत्र मो.आरिफ मिस्त्री, सलोनी सिलावट पुत्री हबीब रहमान, अवान अली पुत्र एजाज अली, तोसिफ राजा पुत्र उजीर खांन, दिलशान खान पुत्र हसन खान, सूफी खान पुत्री शाहनवाज खान, हुमेरा अक्सा पुत्री इमरान खान, ओसामा पुत्र इमरान खान, अयान खान पुत्र अल्ताफ हुसैन, सजना पुत्री निसार खान को साफा , माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही बारहवीं कक्षा मे समाज की प्रतिभा जोया सिलावट पुत्री मो. आरिफ, मुमताज सिलावट पुत्री उजीर खान, सुहाना सिलावट पुत्री इफ़्तिख़ार हुसैन, जुले खा पुत्री शाहिद अली, तोसिफ राजा पुत्र सलीम खान पाली, शरीजा सिलावट पुत्री निसार खान, समीर खान पुत्र अशरफ खान, समीर खान पुत्र शेख मुख्तियार को सम्मानित किया। वही कलाम पाक आमीन करने पर मोहम्मद कैफ पुत्र सलीम खान, मोहम्मद हुसैन पुत्र मुराद खान, कनीज फातिमा पुत्री मुराद खान, नाजू पुत्री अकिल खान का भी सम्मान किया गया। वहीं समाज के नर्सिंग कर्मी शहजाद खान, इफ्तिकार हुसैन, मोहसिन खान, इरफान खान, मोहम्मद ताहिर, मुस्ताक अली व समाज के पत्रकारो का भी सम्मान किया गया। समारोह मे आयोजक व भामाशाह रहमान खान, हबीब रहमान, सेवा समिति के अध्यक्ष जाकिर खान, रूबाब खान, मुफ्ती मोहम्मद, रफीक मोहम्मद एच, इमरान खान, मजीद खान, तालिब हुसैन, मोहम्मद रफीक, जाहिद हुसैन, मोहसिन अली लैक्चरार व अल्ताफ हुसैन का पूर्ण सहयोग रहा। समारोह का मंच संचालन सीनियर नर्सिंग आफिसर शहजाद खान ने किया।

