*गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए गणतंत्र दिवस समारोह- जिला कलक्टर* *26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों हेतु बैठक सम्पन्न*

 


*गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए गणतंत्र दिवस समारोह- जिला कलक्टर*

*26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों हेतु बैठक सम्पन्न*

जालोर 5 जनवरी(संजीव कुटल)



। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। 

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुख्य समारोह स्थल शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं सहित राजकीय कार्यालयों में सजावट हेतु रोशनी व्यवस्था, गणतंत्र दिवस समारोह के प्रतिभागियों एवं आगुन्तकों हेतु पेयजल, बैठक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक मनाएं जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राजकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों के नाम जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित होने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र में संबंधित विभागीय अधिकारी की अनुशंषा कर भिजवाएं।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, जालोर उपखण्ड़ अधिकारी मनोज, तहसीलदार रणवीर सिंह, सीएमएचओ डॉ भैराराम जाणी, कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना, एसीएफ भंवर सिंह सोढा सहित गणतंत्र दिवस आयोजन से जुडे विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post