जालोर
(संजीव कुटल)
जालोर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रदांजली सभा कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित किया गया।
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने महात्मा गांधीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदा सुमन अर्पित किये। साथ ही दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें याद किया गया। समस्त कांग्रेसजन ने बापू के बताये गये मार्गो एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
साथ ही महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की और से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति के समस्त सदस्यों की ओर से ग़ांधी जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संयोजक नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य एवम अहिंसा के पुजारी थे उन्होंने सत्य,अहिंसा से ही देश को आजादी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।जिला सह संयोजक वीरेन्द्र जोशी ने सभी सदस्यों से गांधी जी के बताये आदर्शो पर चलने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित,आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी,सवाराम पटेल,संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत,नगराध्यक्ष मुमताज अली,एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम परिहार, केलाश शर्मा,बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, पीर सिंह मालपुरा, देवाराम सांखला,मदनलाल दहिया, सुरेश मेघवाल,लक्ष्मीकांत दवे,महेन्द्र सोनगरा,बंशीलाल माली,कृष्ण कुमार वनिका, कपुराराम परिहार, सुरेश चौधरी, फकरुद्दीन मेहर, उम्मेद सिंह चारण,ओम प्रकाश चौधरी, अमीन मोयला,पुखराज माली,हिमताराम मीणा,प्रवीण कुमार सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
