राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उम्मेदपुर में विशेष अभियान, 12 वाहनों पर कार्रवाई

 


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उम्मेदपुर में विशेष अभियान, 12 वाहनों पर कार्रवाई

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए शुक्रवार को उम्मेदपुर चौकी प्रभारी एएसआई दीपसिंह राठौड़ ने विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, दशरथसिह पुलिस उप अधीक्षक वृत आहोर के मार्गदर्शन तथा थाना अधिकारी करणसिंह के सुपरविजन में की गई।



अभियान के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई दीपसिंह राठौड़ डुडसी के नेतृत्व में कांस्टेबल चन्दु कुमार सहित पुलिस जाब्ते ने उम्मेदपुर बस स्टैंड स्थित हरजी चौराहे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कुल 12वाहनों के चालान काटे और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। एएसआई दीपसिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

नाकाबंदी के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post