बागरा पटवारी 18 हजार की रिश्वत ट्रेप

बागरा पटवारी 18 हजार की रिश्वत ट्रेप


 (संजीव कुटल)

जालोर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागरा के पटवारी पूरणमल को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी पटवारी पर कृषि भू-खण्ड का म्यूटेशन भरने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था।

शिकायत मिलने पर ACB जालोर इकाई ने बुधवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान पटवारी के पास से 18 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई।

ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके ठिकानों पर तलाशी ली ।

ACB की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post