विधायक राजपुरोहित ने भागली पुरोहितान–आहोर रपट मय सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया।

 विधायक राजपुरोहित ने भागली पुरोहितान–आहोर रपट मय सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया।

आहोर, (संजीव कुटल)


आहोर विधानसभा क्षेत्र के भागली पुरोहितान से आहोर तक रपट मय सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम संत श्री श्री 1008 महावीर गिरि जी महाराज के सान्निध्य में आहोर विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

भूमिपूजन अवसर पर सरपंच मगनलाल राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य राजीवसिंह, महेंद्रसिंह, दिनेश , घेवरसिंह,  भगवान सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भागली पुरोहितान से आहोर तक बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सड़क निर्माण से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों का शहरी क्षेत्र से बेहतर जुड़ाव होगा। उन्होंने बताया कि सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post