आहोर में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

 आहोर में बसंत पंच


मी पर मां सरस्वती जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

आहोर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बुधवार को 48 पट्टी दमामी समाज द्वारा वगोतरा रोड स्थित सरस्वती मंदिर में मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और सरस्वती वंदना से हुई।

इस अवसर पर पुखराज बुडतरा ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। उन्होंने सभी से शिक्षा और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।



कार्यक्रम के दौरान संगीतकार अंकुश गहलोत, दिनेश राठौड़ एवं विनोद गहलोत ने भक्ति संगीत और सरस्वती आराधना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर देवीलाल, भोलाराम, कानाराम, मनोहरलाल, गोविंद कुमार, अमृतलाल, हितेश कुमार, शांतिलाल, जब्बरमल, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post