आहोर (संजीव कुटल)
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ईंट भट्टे, क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर जीरो डोज वाले बच्चों को आयु अनुसार टीके लगाए। इस मौके पर टीकों से होने वाले फायदों की जानकारी दी। सीएमएचओ डॉ. भैराराम जानी, आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया बीसीएमओ डॉ. शैल सिंह के निर्देशन में तथा यूनिसेफ जिला को-ऑर्डिनेटर सुनील सोलंकी के सहयोग से बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर चरली के अंतर्गत उच्च जोखिम क्षेत्र
ईट भट्टा पर ईट बनाने वाले अन्य जिलों से आने वाले परिवारों के बच्चों के टीके लगाए। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. पुराणमल मुनोत के नेतृत्व में टीम का गठन कर टीकाकरण से
वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। इस दौरान ओआरएस, जिंक, आयरन, कैल्शियम की गोलियां भी दी। इस कार्य में यूनिसेफ के ब्लॉक
को-ऑर्डिनेटर जितेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। टीकाकरण टीम में एएनएम ममता कुमारी, आशा मनीषा आदि का सहयोग रहा।

