प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमित लीला देवी पत्नी घीसा राम पचानवा एवं सती देवी पत्नी गोनाराम के निधन पर उनके नामांकितों घीसा राम एवं गोना राम को राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा हरजी द्वारा मृत्यु दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।

 आहोर (संजीव कुटल)

यह चेक वरिष्ठ प्रबंधक परिचालन  अभिमन्यु सिंह द्वारा सौंपा गया और बताया गया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को कम प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामित को ₹2 लाख की बीमा राशि प्रदान की जाती है, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस योजना से अवश्य जुड़ें और समय-समय पर अपने खाते में नामांकन (Nominee) की जानकारी अपडेट रखें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में परिजनों को योजना का पूरा लाभ मिल सके। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक  चेतन प्रकाश, सहायक शाखा प्रबंधक  बजरंग लाल, कार्यालय सहायक  सतपाल सिंह, जगदीश कुमार सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। लाभार्थियों ने त्वरित कार्रवाई हेतु क्षेत्रीय प्रबंधक  संजय कुमार बैरवा का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post