पूजा अर्चना कर डामर नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया





आहोर: विधायक छगान सिंह राजपुरोहित ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चुण्डा–किशनगढ़ सड़क के डामर नवीनीकरण कार्य का ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव–गांव तक सुदृढ़ सड़क नेटवर्क सहित सभी मूलभूत जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क नवीनीकरण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी।


विधायक राजपुरोहित ने बताया कि बेहतर सड़कें न केवल समय की बचत करती हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी आवश्यक सेवाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित करती हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव सुरक्षित और मजबूत सड़क व्यवस्था से जुड़ा हो।


इस दौरान कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि नैनाराम सहित रणछोड़ दास जी, देवीदास, हडम सिंह, चुण्डा, छगन मीणा, भेरु सिंह, गुलाब सिंह, कैलाश कुमार माली, नरसाम मीणा, बजरंग, वगताराम मीणा, राजु शर्मा, खेताराम सेन, जसवंतसिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post