*रपट पर फिसलन से राहत: विधायक राजपुरोहित ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जवाई नदी की रपट पर जमी हरी शैवाल हटाई*





आहोर - विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने स्थानीय स्तर पर जनसुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए आज आहोर-छीपरवाड़ा मार्ग स्थित जवाई नदी की रपट पर जमी हरी शैवाल को हटाने का कार्य किया गया। ज्ञात रहे कि हाल ही में नदी के बहाव के चलते रपट पर हरी शैवाल जम जाने से लगातार फिसलन की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक व राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे।



इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने भाजपा कार्यकर्ताओं  एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ लेकर स्थल निरीक्षण कर रपट पर केमिकल पाउडर डलवाकर शैवाल हटाने की कार्यवाही की। इस पहल से रपट पर आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु हो गया है।



इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोरसिंह अजीतपुरा, मंडल महामंत्री कानाराम दमामी, रिखबेश सुथार, नरपत देवासी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से श्रमदान करते हुए शैवाल हटाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।


स्थानीय नागरिकों ने इस जनहित कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विधायक राजपुरोहित द्वारा समय पर की गई यह कार्रवाई जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक थी। उन्होंने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित एवं भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रियता बनी रहनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post