आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर "मांक पार्लियामेंट – वो दौर जब सवाल करना गुनाह था" विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

 



 दिनांक 29 जून 2025 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर "मांक पार्लियामेंट – वो दौर जब सवाल करना गुनाह था" विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम ग्रेटर, सभागार हाल, लाल कोठी, जयपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में जालौर से पहुंची भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मैं इस कार्यक्रम  विपक्ष के सांसद (उमेदाराम बेनीवाल) की भूमिका  रही

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश की अध्यक्षा माननीया श्रीमती रक्षा भंडारी जी ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री मदन राठौड़  ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को संबोधित कर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की।

विशिष्ट अतिथियों में जयपुर प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह नगर निगम ग्रेटर की महापौर  सौम्या गुर्जर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  पूजा कपिल, एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री मुकेश पारीक सहित भाजपा महिला मोर्चा की कई प्रमुख पदाधिकारी वह जिलाध्यक्ष गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस मांक पार्लियामेंट में  मंजू सोलंकी ने अपने दबंग अंदाज में विशेष रूप से विपक्ष की भूमिका निभाते हुए   आपातकाल के विरोध में मुखर स्वर में विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान व “जय हिंद, जय भारत, वंदेमातरम” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post