भाजपा सिर्फ बातें करती हैं, धरातल पर कोई काम नहीं-चौधरी
- आहोर नगर कांग्रेस की बैठक आयोजित
- नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का किया अभिनन्दन
जालोर। आहोर के शक्ति सराय में शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें आगामी नगर पालिका चुनाव और आहोर की मूलभूत समस्यायों के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी ने कहा कि आहोर क्षेत्र में लोग भाजपा सरकार में परेशान हैं। हर गांव में समस्याओं का अम्बार हैं, लेकिन लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। हमें अपनी आवाज को बुलंद करना होगा, ताकि बहरी सरकार तक आवाज पहुँच सके। कांग्रेस के लिए आमजन सबसे महत्वपूर्ण होता हैं। भाजपा के लोग सिर्फ बातें करते हैं। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा हैं। जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाये। सभी को मिलकर और संगठित होकर चुनाव जीतना हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल छीपा ने कहा कि कांग्रेस अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति के लिए सोचने वाली पार्टी हैं। हम बातों में नहीं काम में विश्वास रखते हैं। पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ने कहा कि आहोर की समस्याओं के समाधान के लिए हम संघर्ष के लिए तैयार हैं। इससे पहले नव नियुक्त नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत,जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बस्तीमल चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशाल सिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी व्यापार संघ अध्यक्ष नारायण सिंह राठौड़, गिरधारी सिंह पंवार, विरमसिंह मांगलिया , तुलसाराम देवासी, शैतानसिंह मांगलिया, जयन्तिलाल छीपा, भरतराव, लक्ष्मण सुथार, ईश्वरसिंह मांगलियां, विजयसिंह सोलंकी, भैरूसिंह मांगलिया, योगेश गर्ग, कालुराम मीणा, जबराराम दमामी और थानाराम माधोपुरा समेत कई लोग उपस्थित थे।