आरएलपी पार्टी में युवाओं का बढ़ता रुझान ✦
(महेंद्र कुमार धर्मानी सिरोही )
रेवदर आज खोड़ा बाबा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आर.एल.पी.) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में उपस्थित युवाओं ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से आमजन, विशेषकर युवा वर्ग, अत्यधिक परेशान है। किसानों, बेरोजगारों और ग्रामीण जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी कारण बड़ी संख्या में युवा दोनों पार्टियों को छोड़कर आर.एल.पी. से जुड़ रहे हैं।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया। युवाओं ने कहा कि आर.एल.पी. ही एकमात्र विकल्प है जो जनता की आवाज़ बनकर काम कर रही है।

