*दूदवा जीएसएस पर ऊर्जा मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन*



 *दूदवा जीएसएस पर ऊर्जा मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन*

सायला - ( प्रियंक दवे) उपखंड के 33/11 केवी जीएसएस दूदवा पर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बुधवार को किसानो ने बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन।


*ज्ञापन में किसानों की विभिन्न छः मांगें*


स्मार्ट मीटर का किसान संघ ने विरोध किया,किसानो ने कहा वर्तमान मीटर सभी चालू हालत में है स्मार्ट मीटर से धन का दुरुपयोग होगा एवं स्मार्ट का यूनिट बनाने का तरीका बाट और माप अधिनियम 2009 के तहत भारत सरकार के प्रयोगशालाओं बिजली सुरक्षित फार्मूला नहीं है। विद्युत विभाग एफआरटी टीम सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग एवं उपभोक्ता के साथ धोखा है स्वीकृत मानव संसाधन पद के विरुद्ध 10 प्रतिशत मानव संसाधन नहीं है और गाड़िया नहीं है। जीएसएस ठेके पर दे रखे है उनके पास भी प्रति जीएसएस पर एक व्यक्ति है इसकी बजाय कम से कम चार व्यक्ति होने चाहिए। जले हुए ट्रासफार्मर उपभोक्ताओ को समय पर नहीं मिलते है 5-7 दिन तक इंतजार करना पड़ता है एवं घरेलू ट्रासफार्मर के लिए 10 से 15 दिन कि इंतजार करना पड़ता है। घरेलू विद्युत आपूर्ति दिन में 5 से 7 घंटे कटौती हो रही है,बार बार ट्रिप भी हो रही है ,कृषि फील्डर को लगातार 7 घंटे बिना ट्रिप के दी जाए। बार-बार ट्रिपिंग के कारण मोटर पंप व ट्रासफार्मर जल रहे है। सोलर बिजली में पलेक्सिबल ज्यादा है,ईसलिए 33 केवी जीएसएस पर ऑटोमेटिक केपिसिटर लगाए जाए,विद्युत लाइनो के नीचे झड़िया बढ़ी हुई है,एवं तार ल्यूज से बार-बार फॉल्ट आता है, झाड़िया कटवाकर तारों को खीचा जाये,जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल सके। इन सभी मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन। इस दौरान नरीगाराम,विरमाराम,अजाराम,केराराम,सूजाराम,गेबाराम,खसाराम,गलबाराम,रामाराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post