जालौर 6 अगस्त 2025
शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य एवं समकक्ष पदों पर हाल ही में स्थानांतरण हुए हैं। स्थानांतरण के दौरान जिले में विभिन्न पदों पर पदस्थापित अधिकारियों का गुरुवार को जिला मुख्यालय पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से स्वागत बहुमान कर शिक्षा शिक्षण कार्य हेतु चर्चा हुई।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा जालौर अध्यक्ष कृष्णपालसिंह सामूजा ने बताया कि हाल ही में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा लहरीराम माली, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रकाशकुमार दवे तथा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम ब्लॉक जालौर के पद पर जबरसिंह देवड़ा का कार्यग्रहण हुआ है इन सभी अधिकारियों का शिक्षक संघ द्वारा अभिनंदन स्वागत किया गया।
जिला संरक्षक नारायणसिंह राठौड़ एवं संभाग संयुक्त मंत्री महिला रेखा राठौड़ के नेतृत्व में नव पदस्थापित अधिकारियों का स्वागत करते हुए शिक्षा एवं संगठन के कार्य हेतु चर्चा की गई।
ब्लॉक कार्यालय में एसबीईओ जबरसिंह देवड़ा ने साथ मिलकर ब्लॉक में शिखर के नवाचार हेतु कार्य की बात कही और एडीईओ माध्यमिक लहरीराम माली ने कहा कि मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। प्रारंभिक शिक्षा के एडीईओ प्रकाशकुमार दवे ने प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक कार्य की बात कही।
इस दौरान जिला सह संगठन मंत्री गणपतसिंह मंडलावत, ब्लॉक महिला मंत्री मीना परमार, ब्लॉक मंत्री मूलाराम प्रजापत, चंदनसिंह चंपावत, मंगलसिंह बालोत, हरीशकुमार, लादूराम, हिम्मतसिंह, कल्पेश बोहरा, बसंतकुमार, सीता ओड, संतोष सोलंकी, महिपालसिंह आनंदसिंह, भूपेंद्रसिंह, कानसिंह, भवरु खान, रघुनाथराम सहित जिला महासमिति सदस्य और जिला और ब्लॉक के बड़ी संख्या में शिक्षक संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


