भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

 


भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी



रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व नेता  नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय मदन राठौड़ जी के मार्गदर्शन में,  भाजपा महिला मोर्चा जिला जालौर की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी के नेतृत्व में रक्षाबंधन के उपलक्ष में पुलिस लाइन में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



इस अवसर पर महिला मोर्चा की ओर से जालौर पुलिस लाइन में उपस्थित डिप्टी एसपी श्री गौतम जैन एवं समस्त पुलिस स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस स्टाफ एवं कर्मचारी एवं अधिकारियों के भी  राखी बांधकर, तिलक व मिठाई खिलाकर एवं हाथ में नारियल देकर उनके कर्तव्य परायणता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। बाकी सभी बहनों ने भी भाइयों की रक्षा के लिए रक्षा सूत्र बांदा

इस अवसर पर श्रीमती मंजू सोलंकी ने कहा कि “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के बीच अटूट बंधन की स्मृति भी है। यह पर्व समाज में सुरक्षा, सम्मान और स्नेह का संदेश देता है।”


डिप्टी एसपी गौतम जैन ने सभी बहनों को महिला सशक्तिकरण का आशीर्वाद देते हुए उनकी भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं:

जिला महामंत्री श्रीमती गायत्री गॉड

नगर अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गहलोत

 संजू दवे,

सीमा जोशी,

 प्रमिला,

 कोमल,

यह कार्यक्रम नारी शक्ति को सम्मान देने और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post