राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान का जोधपुर संभाग का दौरा।
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।
मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की आयोजित बैठक में जोधपुर पुलिस कमिश्नर सहित सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना अधिकारी रहे मौजूद।
जोधपुर में संगठित अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त सुदृढ़ीकरण व जनसुरक्षा को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक।
ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को सुविधाएं, तकनीक से साइबर अपराध नियंत्रण, थानों में CCTV कनेक्टिविटी और प्रमुख चौराहों पर निगरानी जैसे नवाचारों पर हुई चर्चा।
जोधपुर कमिश्नरेट की बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर।
पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, लगातार मॉनिटरिंग और अपराध नियंत्रण पर रहा विशेष फोकस







