*केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत में ओजोन दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन* पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भालाराम सियाग, सहायक पर्यावरण अभियंता रजत सोनी एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी हरियाली बोलीवाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व से अवगत कराना, इसके क्षरण के कारणों एवं प्रभावों पर चर्चा करना तथा पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर हो रहे प्रयासों के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 80 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था “ओजोन दिवस: विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक”। इसमें निष्ठा सोनी ने प्रथम स्थान, धैर्य दत्ता ने द्वितीय स्थान एवं श्रेया सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि भालाराम सियाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ओजोन परत को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए।” इस अवसर पर मगनाराम माली सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


(किशन दहिया माउंट आबू)


*केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत में ओजोन दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन* 



पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भालाराम सियाग, सहायक पर्यावरण अभियंता रजत सोनी एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी  हरियाली बोलीवाल उपस्थित रहे।



विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व से अवगत कराना, इसके क्षरण के कारणों एवं प्रभावों पर चर्चा करना तथा पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर हो रहे प्रयासों के बारे में जानकारी देना था।


इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 80 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था “ओजोन दिवस: विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक”। इसमें निष्ठा सोनी ने प्रथम स्थान, धैर्य दत्ता ने द्वितीय स्थान एवं श्रेया सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।


अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि भालाराम सियाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ओजोन परत को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए।”


इस अवसर पर मगनाराम माली सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post