राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय जिला शैक्षिक अधिवेशन जालोर का शिक्षक एवं विद्यार्थी हित में चिंतन मंथन के बाद हुआ समापन
=======================
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला जालोर के दो दिवसीय जिला शैक्षिक अधिवेशन का समापन सत्र आज दिनांक 27.9.25 को राउमावि आहोर में मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक एवं केबिनेट मंत्री विधानसभा राजस्थान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिला मंत्री कपूर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के नाते लहरी राम माली अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्रकाश चंद्र दवे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, प्रकाश चंद्र चौधरी अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आहोर, जबर सिंह देवड़ा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जालोर, नेमाराम चौधरी अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सायला मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने खुले सत्र में रखी गई शैक्षिक मांगो के समाधान का ठोस आश्वासन दिया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लहरी राम माली ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर की लंबित समस्याओं के समाधान की बात कही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर महिपाल सिंह जोधा ने शैक्षिक वार्ता दी।अध्यक्षीय उद्बोधन जिला अध्यक्ष हीर सिंह राठौड़ ने दिया।जिला मंत्री कपूर सिंह राजपुरोहित ने खुले सत्र की मांगो को मंच के समक्ष प्रस्तुत किया।मंच संचालन प्रवीण लोहार ने किया। अंत में ललित कुमार ओझा ब्लॉक अध्यक्ष एवं संयोजक आहोर द्वारा सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
समापन सत्र में संभाग संयुक्त मंत्री मंत्री दीपसिंह देवल, संभाग संयुक्त मंत्री रेखा राठौड़ जिला संगठन मंत्री शैतान सिंह राजपुरोहित, जिला संगठन महिला मंत्री उर्मिला भाटी संरक्षक नारायण सिंह राठौड़, मदन सिंह राठौड़, पूर्व विभाग संगठन मंत्री गुलाब भाटी, नरिंगा राम चौधरी, ब्लॉक मंत्री एवं सह संयोजक जितेंद्र सिंह राजपुरोहित कोषाध्यक्ष एवं उपसंयोजक संजय दवे, महिला मंत्री ललिता शर्मा,जिला सभाअध्यक्ष गोपाल सिंह राव, उपाध्यक्ष उदय सिंह चौहान, सभाध्यक्ष पुखराज गहलोत, दूद सिंह परमार,तेजकरण बालोत, दलपत सिंह देवल, मीना परमार महेंद्र कुमार गर्ग,भंवरलाल मकवाना, सूरज सिंह,कैलाश बाबू सेन, मदनपुरी, सुमेर सिंह मोरू, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह राजपुरोहित,पदम सिंह मांडोली, हड़मता राम गुरु, रचना नवल,देवी दवे,संतोष सोलंकी महेंद्र कुमार जीनगर, जोग सिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।



