*आईपुरा ग्रामवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ सौंपा ज्ञापन*
भाद्राजून में स्थानांतरण का किया विरोध, आहोर कार्यालय पुनः स्थापित करने की मांग
आईपुरा, 8 सितम्बर।
आईपुरा ग्रामवासियों ने सोमवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए विरोध दर्ज कराया कि उनके गांव को आहोर के बजाय भाद्राजून सहायक अभियंता कार्यालय से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों ने इस निर्णय को अव्यवहारिक बताया और मांग की कि पूर्ववत आहोर सहायक अभियंता कार्यालय के अंतर्गत ही गांव को जोड़ा जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि भाद्राजून से दूरी अधिक होने के कारण उन्हें विद्युत से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, आहोर कार्यालय नजदीक होने के कारण अब तक उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होता आया है।
विक्रम सिंह परमार, बाबू सेन, राजु सिंह देवल, कान्तिलाल सेन, मगा राम चौधरी, भंवरलाल सुथार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

