मृत्यु भोज की जगह बालिका शिक्षा के लिए 5,25,000 दान -
आहोर प.स. सदस्य व पूर्व सरपंच रूपाराम जी चौधरी के निधन पर उनके निवास ग्राम घाना में आयोजित शोक सभा में शामिल लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस अवसर पर स्व. रूपाराम चौधरी जी की स्मृति में उनकी धर्म पत्नी श्रीमती मुली देवी, पुत्र स्व वेलाराम के पुत्रों,
राणाराम,प्रतापराम,हीराराम,कानाराम गोत्र काग द्वारा आँजना समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये 5,25,000 रूपये की राशि दान की।पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि जालोर जिले में शिक्षा का अभाव है बालिका शिक्षा न के बराबर है इसलिए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा और आगे जाकर एक माँ दो घरों को सुधारेगी। इस अवसर पर काग्रेस नेता व समाजसेवी सवाराम पटेल ने कहा कि रूपाराम जी लोकप्रिय नेता थे उन्होंने छत्तीस कोम की सेवा की और क्षेत्र में विकास कार्य करवाये हैं उनको हमेसा याद किया जाएगा । अब उनके उत्तराधिकारियों ने बालिका शिक्षा के लिए दान देकर पुण्य कमाया है जिससे बालिकाओ को शिक्षा मिलती रहेगी, शोक सभा में आँजना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगाराम चौधरी, रिटायर्ड RAS मानाराम पटेल,कांग्रेस नेता आमसिंह परिहार रघुनाथराम पटेल, पूर्व सरपंच कुपाराम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चेनाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

