*आहोर विधायक कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 129वां प्रसारण*



 *आहोर विधायक कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 129वां प्रसारण*


आहोर, जालौर।


आज स्थानीय विधायक कार्यालय आहोर में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां प्रसारण सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए।



प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा, सेना के पराक्रम एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी जागरूक जनता, मजबूत संस्थान और देशभक्ति की भावना में निहित है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने समाज सेवा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणा स्रोत है। प्रधानमंत्री मोदी के विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्थानीय निवर्तमान चेयरमैन सूजाराम प्रजापत, मंडल महामंत्री रिखबेश सुथार, पूर्व सरपंच शंकरदान चारण, महिला मोर्चा से त्रिलोकी जैन, महेंद्र वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post