जालोर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्प किये अर्पित।


 


जालोर - जिला कांग्रेस कमेटी,जालोर की और से आज मंगलवार प्रात 10.00 बजे देश के पूर्व प्रधानमंत्री "पंडित जवाहर लाल नेहरू " की पुण्यतिथी का कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित किया गया।

                        

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने चाचा नेहरु जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही सभी कांग्रेसजन ने उनके बताए गए मार्गो एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। अंत मे सभी कांग्रेसजन ने दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें श्रदांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल,प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, जुल्फिकार अली भुट्टो,मदनलाल दहिया,कैलाश शर्मा,देवाराम सांखला, सोनाराम मेघवाल, खसाराम मेघवाल,अशोक परिहार, सुरेश मेघवाल, अनिल पंडत,महेंद्र सोनगरा, पुखराज माली,वगताराम चौधरी, कपूराराम परिहार,कालूराम मेघवाल,विनोद चौधरी,ओम प्रकाश चौधरी,सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post