शैलेंद्र सिंह इंदौलिया होगे जालोर के नए एसपी :


 शैलेंद्र सिंह इंदौलिया होगे जालोर के नए एसपी : ज्ञानचंद्र यादव को जयपुर एसओजी एसपी लगाया। राज्य सरकार ने शनिवार की रात को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91 अफसरों के तबादले किए हैं। जिसमें जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव का तबादला किया है और इनकी जगह शैलेंद्र सिंह इंदौलिया को नियुक्त किया हैं। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने एक साथ 91 आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की। यह लिस्ट संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने यह सूची जारी की। जिसमें पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं यातायात पुलिस आयुक्लाय जोधपुर शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया को हटा कर जालोर एसपी के पद पर नियुक्त किया हैं। वही जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव को जालोर से हटा कर जयपुर एसओजी एसपी लगाया गया हैं। यादव ने 16 माह तक जालोर एसपी के पद पर रहे हैं। 13 मार्च 2024 को पदभार ग्रहण किया था और 19 जुलाई 2025 में तबादला कर जयपुर एसओजी एसपी लगाया गया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post