*आदर्श विद्या मंदिर, सूरजपोल जालौर में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती एवं वीर बाल दिवस मनाया गया*
(साबिर सागर)
आदर्श विद्या मंदिर, सूरजपोल जालौर में आज प्रातः 11 बजे भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर रंगोली उत्सव का आयोजन किया गया। इसी के साथ विद्यालय परिसर में वीर बाल दिवस भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करना तथा वीर बालकों के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति से विद्यार्थियों को प्रेरित करना रहा। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति, संस्कार और वीरता की भावना को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री श्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश राजपुरोहित, जिला मंत्री श्रीमती गीता बारोट, जिला संयोजक ‘मन की बात’ श्री सुरेश सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अंबालाल व्यास, बचपन नगर अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, संत श्री मुन्ना महाराज, पूर्व नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश नगर, श्री हीरालाल देवासी, एडवोकेट श्री संजय बोराणा, श्री टीकम माली सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर सेवा समिति के अधिकारीगण, विद्यालय स्टाफ, सेवा प्रमुख दीदी, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में अटल जी के विचारों, सुशासन, राष्ट्रप्रेम और वीर बालकों के बलिदान पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

