शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) बागोड़ा तहसील में संगठन को मजबूती
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शिवसेना बागोड़ा तहसील प्रमुख देवजी राजपुरोहित द्वारा पार्टी संगठन में रिक्त पद को भरते हुए थानाराम/बाबूलाल पुरोहित बागोड़ा को उप तहसील प्रमुख, बागोड़ा पद पर नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि थानाराम/बाबूलाल पुरोहित एक कट्टर हिन्दुत्ववादी सोच रखने वाले, समाजसेवी, कर्मठ कार्यकर्ता हैं तथा शिवसेना की विचारधारा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं संस्थापक हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
यह नियुक्ति शिवसेना राज्य एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है। पार्टी को विश्वास है कि नव नियुक्त उप तहसील प्रमुख अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा बागोड़ा तहसील में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी है
